• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नमामि गंगे की गंगा रिसर्च साइंटिस्ट/अधिकारी की टीम द्वारा कन्नौज के सभी पर्यटन स्थलों,गंगा नदी के घाटों, एतिहासिक, पौराणिक स्थलो, प्राकृतिक स्थलो का संयुक्त निरीक्षण किया

ByTen News One Desk

Dec 31, 2025
52 Views

नमामि गंगे की गंगा रिसर्च साइंटिस्ट/अधिकारी की टीम द्वारा कन्नौज के सभी पर्यटन स्थलों,गंगा नदी के घाटों, एतिहासिक, पौराणिक स्थलो, प्राकृतिक स्थलो का संयुक्त निरीक्षण किया


टेन न्यूज़ !! ३१ दिसम्बर २०२५ !! प्रभाष चंद्र ब्यूरो, कन्नौज


भारत सरकार की नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित अर्थ गंगा ट्रेल योजना के तहत जनपद कन्नौज के सभी पर्यटन स्थलों,गंगा नदी के घाटों, एतिहासिक, पौराणिक स्थलो, प्राकृतिक स्थलो का संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है।

यह निरीक्षण नमामि गंगे की गंगा रिसर्च साइंटिस्ट/अधिकारी की टीम तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (IITTM), के सहायक प्रोफेसर एवं रिसर्च एसोसिएट द्वारा किया जा रहा है।

इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जनपद कन्नौज में स्थित ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं गंगा आधारित पर्यटन स्थलों की वर्तमान स्थिति का स्थलीय आकलन करना तथा उन्हें अर्थ गंगा ट्रेल के अंतर्गत विकसित किए जाने की संभावनाओं का परीक्षण करना है। निरीक्षण के दौरान पर्यटन स्थलों की आधारभूत सुविधाएं, पहुंच व्यवस्था, पर्यटन क्षमता, सांस्कृतिक महत्व एवं सतत पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।

टीम द्वारा यह भी आकलन किया जा रहा है कि किस प्रकार जनपद कन्नौज के पर्यटन स्थलों को अर्थ गंगा ट्रेल के अंतर्गत सम्मिलित कर उनके समग्र विकास हेतु वित्तीय सहायता (फंडिंग) उपलब्ध कराई जा सकती है। साथ ही, पर्यटन विकास को स्थानीय आजीविका, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।
गंगा नदी के किनारे बसे जनपदों में बिहार राज्य के भागलपुर और उत्तर प्रदेश के कन्नौज के समग्र विकास हेतु चयन भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा किया गया है।

निरीक्षण उपरांत एक विस्तृत तकनीकी एवं प्रस्ताव रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर जनपद कन्नौज के चिन्हित महत्वपूर्ण स्थलों को अर्थ गंगा ट्रेल के अंतर्गत विकास हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
यह पहल जनपद कन्नौज को गंगा आधारित एवं सांस्कृतिक पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में उक्त टीम के साथ सहयोग वन विभाग, सिंचाई विभाग,पर्यटन विभाग, नमामि गंगे के संबन्धित अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!