• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी हमीरपुर ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, 92 शिकायतें प्राप्त

ByTen News One Desk

Dec 31, 2025
61 Views

जिलाधिकारी हमीरपुर ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, 92 शिकायतें प्राप्त


टेन न्यूज़ ii 31 दिसम्बर 2025 ii अभय द्विवेदी ब्यूरो, हमीरपुर
जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कर जनसामान्य की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कुल 92 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने त्वरित रूप से मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों (एसडीएम), खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/जूम एप के माध्यम से बैठक कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ एवं अन्य अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करें और जनसमस्याओं का त्वरित व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा निर्धारित समय में आख्या प्रस्तुत की जाए।
रिपोर्टर: अभय द्विवेदी
लोकेशन: जिला हमीरपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!