• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

धोखाधड़ी कर कसरक बैंक से रुपए निकालने वाली महिला को पुलिस ने चालान कर जेल भेजा

ByTen News One Desk

May 9, 2025
Ten News OneTen News One
307 Views

धोखाधड़ी कर कसरक बैंक से रुपए निकालने वाली महिला को पुलिस ने चालान कर जेल भेजा



टेन न्यूज़ !! ०९ मई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्रगत कसरक धोखाधड़ी कर बैंक से रुपए निकालने वाली महिला को आज पुलिस ने जेल भेज दिया। इस मामले में बैंक मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विगत 2 मई को खड़खड़ी गांव के राकेश कुमार की पत्नी कांति देवी के यूपी ग्रामीण बड़ौदा बैंक के खाते से फर्जी खाता धारक बनकर 20 हजार रुपए किसी ने निकाल लिए। विगत 6 मई को दोबारा कांति देवी के खाते से 9 हजार रुपए निकालने के लिए खाता धारक बनकर महिला बैंक आई।

पूर्व सूचना के आधार पर बैंक कर्मियों ने संदिग्ध मानकर महिला को रोक लिया। खाता धारक और पुलिस को सूचना दी गयी। महिला जलालाबाद थाना अंतर्गत गांव चंदोखा की ओमवती पत्नी जवाहर निकली। महिला ने पूछताछ में बताया उसी ने एक युवक के कहने पर कांति देवी बनकर विगत दो मई को 20 हजार रुपए कांति देवी के बैंक खाते से निकाले थे।

युवक का नाम पता महिला नहीं बता सकी। बैंक मैनेजर विवेक गंगवार की तहरीर पर धोखाधड़ी कर बैंक खाते से रुपए निकालने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने महिला का चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!