• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फोटो भेजकर शादी तुड़वाने और जबरन विवाह की धमकी, युवक पर रिपोर्ट दर्ज

ByTen News One Desk

May 27, 2026
34 Views

फोटो भेजकर शादी तुड़वाने और जबरन विवाह की धमकी, युवक पर रिपोर्ट दर्ज


टेन न्यूज़ !! २७ मई २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी तय होने और गोद भराई की रस्म पूरी होने के बाद युवती के साथ खिंचवाए गए फोटो ससुराल पक्ष को भेजकर रिश्ता तुड़वाने तथा जबरन शादी करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसकी शादी जैतीपुर क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी और गोद भराई की रस्म भी संपन्न हो चुकी थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी के साथ फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

पीड़ित का आरोप है कि युवक ने युवती के साथ खिंचवाए गए फोटो ससुराल पक्ष को भेज दिए, जिससे रिश्ता टूट गया। इतना ही नहीं आरोपी धमकी दे रहा है कि वह युवती से जबरन शादी करेगा और दूसरी जगह रिश्ता होने पर भी फोटो भेजकर शादी रुकवा देगा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!