• Mon. Nov 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अल्हागंज में मारपीट और हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Nov 16, 2026
4 Views

अल्हागंज में मारपीट और हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार


पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा, पुलिस ने दो कुल्हाड़ी और एक बांका बरामद किया


टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर, 16 नवंबर। अल्हागंज थाना पुलिस ने मारपीट, हमला और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में कथित रूप से इस्तेमाल किए गए दो कुल्हाड़ी और एक बांका भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना अल्हागंज में मुकदमा अपराध संख्या 237/26 दर्ज किया गया था। इसमें आलोक सहित 12 लोगों को नामजद करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 115(2), 118(1), 352, 351(3), 109(1), 78(2), 79 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इसी मामले में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एमपी गुजरात ढाबे के सामने कनारी बांंक जाने वाले रास्ते से करीब 100 मीटर की दूरी पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूरन पुत्र रामनाथ (करीब 40 वर्ष), राजकुमार पुत्र मेम्मवरपाल (करीब 36 वर्ष) और उपदेश पुत्र मेम्मवरपाल (करीब 20 वर्ष), निवासी ग्राम कनारी बांंक, थाना अल्हागंज, शाहजहांपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर दो कुल्हाड़ी और एक बांका बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजकिशोर चाहर, कांस्टेबल मोनू यादव, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल अभय ठाकुर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!