• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर: घरेलू कलह से परेशान महिला ने पुल से लगाई छलांग, ग्रामीणों ने बचाई जान

ByTen News One Desk

Jul 11, 2025
272 Views

तिलहर: घरेलू कलह से परेशान महिला ने पुल से लगाई छलांग, ग्रामीणों ने बचाई जान



टेन न्यूज़ | ११ जुलाई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर (शाहजहांपुर)


गुरुवार को तिलहर कोतवाली क्षेत्र के गुलरिया मोड़ पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी। घटना को देख आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिससे पुल पर जाम की स्थिति बन गई।

घटना के दौरान मौके से गुजर रहे बख्तियारपुर गांव के प्रधान जयपाल ने महिला की पहचान की और गांव के ही लालाराम पुत्र अजुद्दी को फोन कर जानकारी दी कि उसकी भाभी तारावती ने नदी में कूदने का प्रयास किया है। सूचना मिलते ही लालाराम मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

महिला की पहचान तारावती पत्नी जगदीश (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसकी एक वर्ष की पुत्री भी है। लालाराम ने बताया कि तारावती का पति शराब का आदी है और आए दिन झगड़े होते हैं, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर जाम खुलवाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि अगर परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो मामले में विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!