• Sat. Jun 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक समापन, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

ByTen News One Desk

Jun 19, 2026
8 Views

श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक समापन, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब


टेन न्यूज़ ii 19 जून 2026 ii पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी कला में गांव के समीप स्थित मढ़ी पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में विधि-विधान के साथ समापन हो गया। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया और धर्म लाभ प्राप्त किया।

कथा का शुभारंभ 18 जून को बाबा सुवालाल दास द्वारा पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे कथा का समापन हवन-पूजन और महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं को पूरी-छोले का प्रसाद वितरित किया गया।

भंडारे में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में भाग लिया। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।

आयोजन के सफल संपन्न होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सहयोगियों का आभार जताया। इस अवसर पर बाबा सुवालाल दास, संतराम कोटेदार, सुरेश, बृजेश सिंह, विवेक सिंह, डॉ. सोनपाल, जितेंद्र गंगवार और वेदपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कथा समापन के साथ पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!