• Fri. Jun 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में बेखौफ बदमाशों का तांडव: सर्राफा व्यवसायी से लूट का प्रयास, विरोध करने पर मारी गोली

ByTen News One Desk

Jun 19, 2026
1 Views

रायबरेली में बेखौफ बदमाशों का तांडव: सर्राफा व्यवसायी से लूट का प्रयास, विरोध करने पर मारी गोली


टेन न्यूज़ !! १९ जून २०२६ !! रिपोर्ट वसीम खान ब्यूरो

लोकेशन रायबरेली

​रायबरेली। जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज मार्ग के पास बेखौफ बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। रतापुर चौराहे के पास दुकान चलाने वाले एक सर्राफा व्यवसायी से बदमाशों ने लूट का प्रयास किया और विरोध करने पर उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली सर्राफा व्यवसायी के पैर में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

दुकान से घर लौटते समय घात लगाकर बैठे थे बदमाश
​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सर्राफा व्यवसायी की रतापुर में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। वह मूल रूप से अंबेडकर नगर मोहल्ले के निवासी हैं। रोज की तरह बीती रात भी वह अपनी दुकान बढ़ा (बंद कर) कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लखनऊ-प्रयागराज मुख्य मार्ग से अंबेडकर नगर मोहल्ले की तरफ मुड़े, तभी पहले से घात लगाकर बैठे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट की कोशिश करने लगे।

​विरोध करने पर मारी गोली, हालत गंभीर
​व्यवसायी ने जब बदमाशों की इस करतूत का डटकर विरोध किया और शोर मचाया, तो पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने उन पर फायरिंग झोंक दी। गोली व्यवसायी के पैर में जा धंसी, जिससे वह लूल-लहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल व्यवसायी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

​मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, जांच तेज
​सरेराह हुई इस दुस्साहसिक वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना पाकर एडिशनल एसपी आलोक सिंह और सीओ सिटी अरुण नौहवार भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जिला अस्पताल जाकर घायल व्यवसायी का हालचाल जाना।

​पुलिस का बयान:
“घटना बेहद गंभीर है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!