• Sun. Oct 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

ByTen News One Desk

Oct 18, 2026
12 Views

तिलहर में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत


टेन न्यूज़ ।। 18 अक्टूबर 2026 ।। अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री पूर्णेश मिश्रा और जिलाध्यक्ष आकाश तिवारी के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया। नगर के पूर्वी तिराहे पर युवा नेता ऋषभ गंगवार और राम लखन कुशवाहा ने दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

इसके बाद दोनों पदाधिकारी नगर के मोहल्ला हिंदू पट्टी स्थित ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य भानु प्रताप मिश्रा के आवास पर पहुंचे। यहां समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भानु प्रताप मिश्रा ने नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री और जिलाध्यक्ष को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि राजनीति में ब्राह्मण समाज को उचित स्थान दिलाने के लिए युवाओं को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। जनकल्याण और समाजसेवा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शीलेंद्र मोहन मिश्रा एडवोकेट, सुनील शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!