• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर 7 साल तक यौन संबंध बनाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया

ByTen News One Desk

Nov 9, 2024
264 Views

तिलहर पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर 7 साल तक यौन संबंध बनाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया



टेन न्यूज़ !! ०९ नवम्बर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


एसपी के निर्देश पर क्षेत्र में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे! अभियान में तिलहर पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर 7 साल तक यौन संबंध बनाने वाले वांछित अभियुक्त को शुक्रवार को सुबह उसके घर के सामने से ही गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया नगर के मोहल्ला कुंवरगंज निवासी के खिलाफ 8 अक्टूबर को एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि अभियुक्त रवि ने शादी का झांसा देकर 7 साल तक उसे यौन संबंध बनाए और शादी के लिए कहने पर अभियुक्त और उसके परिजनो ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

बताया कि आरोपी को शुक्रवार को सुबह उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम एसआई सुखपाल सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार, होमगार्ड विजय कुमार मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!