• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सुभाष चौराहे पर “WORK” समाज सेवी संगठन व ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने वालों को गुलाब का पुष्प देकर सम्मानित किया गया

ByTen News One Desk

Aug 11, 2025
273 Views

सुभाष चौराहे पर “WORK” समाज सेवी संगठन व ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने वालों को गुलाब का पुष्प देकर सम्मानित किया गया



टेन न्यूज़ !! ११ अगस्त २०२५ !! नीरज शर्मा, शाहजहांपुर


श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेन्द्र कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर श्री पंकज पंत के नेतृत्व में प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय द्वारा सुभाष चौराहे पर “WORK” समाज सेवी संगठन के स्वयं सेवकों द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा नियमों का पालन कर रहे लोगों को गुलाब का पुष्प देकर सम्मानित किया गया।
प्रभारी यातायात द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि शहीदों की नगरी में आमजन से अपील है कि

1- दोपहिया वाहन पर हेल्मेट धारण करें तथा चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।
2- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
3- ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीडिंग व स्टंट न करें।
4- नशे की हालत मे वाहन न चलाएं।
5- दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय से हाॅस्पिटल पहुंचाकर गुड सैमेरिटन बने।

कार्यक्रम में प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय के साथ हेड कांस्टेबल अजय पाल आरक्षी यातायात सोनू व संगठन के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद, स्वयं सेवक नवेद राजी, मोहम्मद उमैर, जैनब खान, अफ़नान अहमद, फाहद हुसैन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!