• Wed. Oct 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

यातायात पुलिस ने सराय मीरा कन्नौज में वाहन चेकिंग अभियान चलाया

ByTen News One Desk

May 20, 2024
336 Views

यातायात पुलिस ने सराय मीरा कन्नौज में वाहन चेकिंग अभियान चलाया



टेन न्यूज़ !! २० मई २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संसार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खां द्वारा मय टीम के रोडवेज बस स्टैंड सराय मीरा से लेकर रेलवे स्टेशन मोड़ तक वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया ।

सभी वाहन चालकों को सड़क पर वाहन खड़ा न करने की हिदायत दी और रोडवेज बस चालकों को यातायात प्रभारी द्वारा हिदायत दी गई कि बस स्टैंड के अंदर से ही सवारियां भरें। और बस स्टैंड के अंदर ही वापसी में आकर सवारियां उतारें ।

जो भी चालक बाहर बसों को खड़ी करके सवारियां भरते हैं जिनकी वजह से अनावश्यक रूप से जाम लगने लगता है। ऐसा करने पर रोडवेज के बस चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। और इस संबंध में ए आर एम कन्नौज को भी अवगत कराया जाएगा। अभियान के दौरान सड़क पर खड़े ऑटो, मैजिक टेंपो व बसों के चालान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!