अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

स्मैक के पैसों को लेकर ट्रक ड्राइवर की हत्या, चार दिन बाद खलासी गिरफ्तार—भागलपुर पुलिस ने किया खुलासा

By Ten News One Desk

Published on:

36 Views

स्मैक के पैसों को लेकर ट्रक ड्राइवर की हत्या, चार दिन बाद खलासी गिरफ्तार—भागलपुर पुलिस ने किया खुलासा

टेन न्यूज़ !! ०८ दिसम्बर २०२५ !!  रिपोर्ट — राहुल कुमार सिंह, लोकेशन : भागलपुर/बिहार

बिहार राज्य के जनपद भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के खानकित्ता पुल के पास ट्रक ड्राइवर पिंटू राम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक पिंटू राम मधेपुरा जिले का निवासी था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी। चार दिन की पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है।

सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पिंटू राम की हत्या उसके ही खलासी मोहम्मद मुख्तार ने की थी। उन्होंने बताया कि घटना स्मैक के लिए पैसे मांगने के विवाद से शुरू हुई थी। खलासी मुख्तार ने पिंटू राम से स्मैक पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन पिंटू ने देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी बढ़ गई। पहले से नशे में धुत्त मुख्तार ने गुस्से में ट्रक में रखे लोहे के रॉड और सब्जी काटने वाले चाकू से पिंटू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और निरंतर पीछा करते हुए आखिरकार चार दिन बाद खलासी मोहम्मद मुख्तार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। टेन न्यूज़ के लिए भागलपुर से राहुल कुमार सिंह की रिपोर्ट

बाइट — सिटी एसपी शुभांक मिश्रा, भागलपुर

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment