औरैया में दो दर्जन भेड़ों की धारदार हथियार से हुई हत्या,दो दर्जन घायल, पुरानी रंजिश की जताई आशंका, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

टेन न्यूज़ !! २३ फरवरी २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।
जनपद के नबी मोहन गांव में बीती रात एक भेंड़ बाड़े में दो दर्जन भेड़ों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। जब की लगभग दो दर्जन भेड़ें गंभीर रूप से घायल है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है जबकि पशु चिकित्सक घायल भेडों के उपचार में लगे हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवी मोहन में बीती रात रामलखन के भेंड़ बाड़े में 70 भेंड़े मौजूद थीं तभी अज्ञात लोगों ने बीती रात भेड़ बाड़े में घुसकर 24 भेंड़ों की धारदार हथियार से हत्या कर दी वही लगभग 24 भेंड़ों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
शनिवार सुबह राम लखन अपनी भेड़ों को देखने बाड़े में गए तो इस घटना की जानकारी हुई।फिलहाल इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सहायल विनोद कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं
वही पशु चिकित्सक भी घायल भेड़ों का उपचार करने में लगे हुए हैं जबकि मृत भेंड़ों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है जल्द घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।






