• Mon. Oct 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा-खुदागंज मार्ग पर दो बाइकें आमने-सामने भिड़ीं, चालक घायल; हेड कांस्टेबल की तत्परता से मिली मदद

ByTen News One Desk

Oct 12, 2026
4 Views

कटरा-खुदागंज मार्ग पर दो बाइकें आमने-सामने भिड़ीं, चालक घायल; हेड कांस्टेबल की तत्परता से मिली मदद


टेन न्यूज ।। 12 अक्टूबर 2026 ।। पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। कटरा-खुदागंज मार्ग पर कसरक और भौंना के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

जानकारी के अनुसार, खुदागंज निवासी मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद फरियाद और ग्राम कपूरपुर नगरा निवासी पिंटू पुत्र कन्हैया लाल अपनी-अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दोनों की मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद दोनों चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

इसी बीच हुल्लासनगरा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल झम्मन लाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायलों के परिजनों को फोन कर सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। हेड कांस्टेबल की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सहूलियत मिली। उनके मानवीय प्रयास की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!