• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आर0सी0सी0एम0एस0 के अनुसार राजस्व के लंबित वादों के निस्तारण के संबंध में पेशकारों के साथ बैठक सम्पन्न हुई

ByTen News One Desk

Mar 19, 2025
155 Views

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आर0सी0सी0एम0एस0 के अनुसार राजस्व के लंबित वादों के निस्तारण के संबंध में पेशकारों के साथ बैठक सम्पन्न हुई



टेन न्यूज।। 19 मार्च 2025 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आर0सी0सी0एम0एस0 के अनुसार राजस्व के लंबित वादों के निस्तारण के संबंध में पेशकारों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अनावश्यक न्यायालयों में फाइलें न रखी जाये। उन्होनें कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है एक-एक फाइलों की मानीटरिंग कर मुकदमों के निस्तारण में तेजी लायी जाये। अब पुराने मुकदमों में देरी न करें।

जिलाधिकारी ने न्यायालयांे के मुकदमों में अद्यतनीकरण (अपडेट) न करने के संबधं में तहसीलदार सदर कन्नौज व नायब तहसीलदार हसेरन को स्पष्टीकरण दिये जाने तथा तहसीलदार सदर व नायब तहसीलदार हसेरन के पेशकारों को चेतावनी जारी करने केे निर्देश दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री आशीष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री देवेन्द्र सिंह, सहित संबधित पेशकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!