• Mon. Sep 16th, 2024

सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड के महानिदेशक के नेतृत्व में हुआ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष का चयन ली शपथ

Bytennewsone.com

Aug 7, 2024
43 Views

सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड के महानिदेशक के नेतृत्व में हुआ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष का चयन ली शपथ



टेन न्यूज़ !! ०७ अगस्त २०२४ !! अश्वनी कुमार ,जिला ब्यूरो , मेरठ


राजस्थान जयपुर के इंटरनेशनल सेंटर ऑडिटोरियम में दिनांक 5 अगस्त 2024 को सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड का राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप से सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड के महानिदेशक श्री डॉक्टर एन पी आनंद बोर्ड के

पूर्व केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार श्री नागमणि कुशवाहा जी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जाटव जी प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश एडवोकेट रफी प्रदेश गृह सचिव उत्तर प्रदेश डॉक्टर शरीफ जिला अध्यक्ष रामपुर दिलशाद और एडवोकेट शाहनवाज जिला उपाध्यक्ष रामपुर देवबंद सहारनपुर उत्तर प्रदेश से नेशनल कोऑर्डिनेटर श्री अमन बर्मन जी और डायरेक्टर इंचार्ज एडवोकेट ज्योति सिंह राणा जी अनिल चौधरी प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान व उनकी समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे

आपको बताते चलें की बोर्ड के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी को विशेष अतिथि के रूप में इनवाइट किया गया था लेकिन किसी कारणवश माननीय मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सकी प्रोग्राम को आगे बढाते हुए बोर्ड के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री नागमणि कुशवाहा जी ने कार्यक्रम को संबोधित किया और बताया कि समाज के लोग आज भी न्याय से वंचित हैं खास करके जो गरीब मजलूम किसान मजदूर असहाय इत्यादि हैं क्योंकि भारत में आज भी न्याय प्रक्रिया बहुत धीमी है

और उन्होंने नारियों के सम्मान बढ़ावा देते हुए नारियों पर हुए भारत में अत्याचार जैसे सती प्रथा आदि का उदाहरण देते हुए नारियों पर हो रहे अत्याचार को खत्म करने का बीड़ा उठाया आपको बताते चलें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड के महानिदेशक डॉक्टर श्री एन पी आनंद ने बताया कि वर्तमान में नारी सशक्तिकरण बहुत जरूरी है क्योंकि नारी ही बेटी है नारी बहन है और नारी ही मां है और उन्होंने बताया कीअन्याय का खात्मा न्याय से ही किया जा सकता है सामाजिक न्याय महिला अधिकारिता बोर्ड ने अत्याचार को रोकने का वीणा उठाते हुए न्याय दिलाने का वीणा उठाया है

और गरीब मजलूम मजदूर खास करके महिलाओं को न्याय दिलाने का विश्वास दिलाते हुए एक सुनहरे न्याय की पहल को संपूर्ण भारत में चलाते हुए घर-घर जाकर कमजोरों को न्याय दिलाने का विश्वास दिलाया इसी दौरान बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राजकुमार जाटव जी ने महिलाओं के सम्मान में उन्हें न्याय दिलाने हेतु कई सुझाव बताए और बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट उत्तर प्रदेश एडवोकेट रफी ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा वर्तमान में हमारे भारत में भारतीय नागरिकों को कानून की जानकारी व शिक्षा का अभाव होने के कारण जुल्म का शिकार होना पड़ रहा है हमें किसी भी मामले में न्याय पाने के लिए कानून की सही जानकारी होना बहुत आवश्यक है और शिक्षा न्याय का हथियार है

इसी दौरान राजस्थान प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी जी वह गृह सचिव उत्तर प्रदेश डॉक्टर मोहम्मद शरीफ सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड यशपाल सिंह राणा जी उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रोफेसर विशाल प्रसाद नेशनल वाइस प्रेसिडेंट नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी राम सिंह माहौर जी व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तेजराम महावर जी आदि पदाधिकारी गणो ने न्याय हित में अपने-अपने विचार रखे अनिल चौधरी प्रदेश अध्यक्ष की शपथ के पश्चात कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed