• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर पति व महिला पर किया जान लेवा हमला

ByTen News One Desk

Jul 1, 2025
269 Views

अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर पति व महिला पर किया जान लेवा हमला



टेन न्यूज।। 01 जुलाई 2025 ।। रिपोर्ट वसीम खान ब्यूरो, लोकेशन रायबरेली


Anchor – रायबरेली में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर कमरे में सो रहे दंपति पर हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी वहीं महिला के शोर मचाने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

गोली लगने से घायल महिला को घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल हालत में महिला रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया है।

मामला खीरों थाना के महारानीगंज गांव का है, जहां सुखदेव उम्र 40 वर्ष अपनी पत्नी सरोजनी देवी के साथ छत पर बने कमरे में सो रहे थे।

देर रात अज्ञात बदमाशों ने कमरे में घुसकर सुखदेव पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे बगल में सो रही पत्नी सरोजनी देवी जाग गई जिसके बाद बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

बदमाशों के हमले में सुखदेव की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वही महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

घटना से पूरे जिले में हड़कंप गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है।

बाइट- संजीव कुमार सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!