• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

यूपी बोर्ड परीक्षा: रायबरेली में प्रशासन अलर्ट, 107 केंद्रों पर 69 हजार से अधिक परीक्षार्थी

ByTen News One Desk

Feb 12, 2026
45 Views

यूपी बोर्ड परीक्षा: रायबरेली में प्रशासन अलर्ट, 107 केंद्रों पर 69 हजार से अधिक परीक्षार्थी


टेन न्यूज़ !! १२ फरवरी २०२६ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली। 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए।

जनपद में इस वर्ष कुल 69,661 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनके लिए 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेगी। निगरानी के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और उड़न दस्तों की सक्रिय निगरानी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि सभी संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास गश्त बढ़ाई जाएगी और नकल माफियाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

टेन न्यूज, रायबरेली — वसीम खान ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!