• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ट्रक चालक के रुपये चोरी के आरोप में UPP के दरोगा की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल मुकदमा दर्ज, निलंबित

ByTen News One Desk

Jul 6, 2026
47 Views

ट्रक चालक के रुपये चोरी के आरोप में UPP के दरोगा की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल मुकदमा दर्ज, निलंबित


टेन न्यूज़ ii 06 जुलाई 2026 ii अभय द्विवेदी ब्यूरो, हमीरपुर

हमीरपुर जनपद में एक पुलिस उपनिरीक्षक पर ट्रक चालक के रुपये चोरी करने का आरोप लगने से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल के पास हुई इस घटना में ट्रक चालक ने आरोपी दरोगा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में आरोपी उपनिरीक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दरोगा के इस घिनौने कृत्य ने यूपी पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने में क़ोई कसर नहीं छोडी है।

जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक गिरीश मिश्रा घाटमपुर से हमीरपुर आने के लिए एक ट्रक में सवार हुए थे। आरोप है कि यात्रा के दौरान उन्होंने ट्रक चालक के रुपये चोरी कर लिए। चालक को जब रुपये गायब होने का संदेह हुआ तो उसने दरोगा की तलाशी ली। आरोप है कि तलाशी के दौरान उसके पास से 20 हजार रुपये बरामद हुए। इसके बाद ट्रक चालक और आसपास मौजूद लोगों ने दरोगा को पकड़ लिया। इस दौरान चालक ने बीच सड़क पर उसकी पिटाई भी कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक चालक द्वारा सरेआम दरोगा की पिटाई करने का विडिओ शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी उपनिरीक्षक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी सदर यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी उपनिरीक्षक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा विभागीय कार्रवाई के तहत उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

टेन न्यूज़ के लिए हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) से अभय द्विवेदी की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!