• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बांग्लादेश में हिंदू की हत्या के विरोध में विहिप-बजरंग दल ने की बैठक

ByTen News One Desk

Dec 25, 2025
69 Views

बांग्लादेश में हिंदू की हत्या के विरोध में विहिप-बजरंग दल ने की बैठक


टेन न्यूज़ ii 25 दिसम्बर 2025 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।* विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में एक बैठक कर बांग्लादेश में हिंदू संत दीप चरण दास की इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में शोक संवेदना व्यक्त की गई और विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन की रणनीति बनाई, कार्यक्रम इंडियन ऑयल औरैया के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में होगा।

विश्व हिंदू परिषद औरैया के जिला मंत्री एवं अजीतमल के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी शिव महेश दुबे ने बताया कि बांग्लादेश में लगातार हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार और संत दीप चरण दास की नृशंस हत्या से देश भर के हिंदू समाज में गहरा आक्रोश है। इसी के विरोध में यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान आतंकवाद एवं हिंदू विरोधी हिंसा के खिलाफ प्रतीकात्मक पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा तथा अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी।

जिला मंत्री ने जिले के सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विचार परिवार से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!