• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

यूपी के इस जिला अस्पताल मैं तैनात नशेड़ी सुरक्षा गार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मामले में सीएमएस नहीं उठाया फ़ोन

ByTen News One Desk

Mar 15, 2025
205 Views

यूपी के इस जिला अस्पताल मैं तैनात नशेड़ी सुरक्षा गार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मामले में सीएमएस नहीं उठाया फ़ोन



टेन न्यूज़ !! १५ मार्च २०२५ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


रायबरेली में जिला अस्पताल नशेड़ियों के हवाले है। यहां आउटसोर्सिंग पर तैनात एक्स सर्विस मैन ने नशे की हालत में जमकर नाटक किया है। गार्ड की हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। गार्ड की हरकतें पूरी तरह शराबियों वाली हैं जिससे ऐसा आभास हो रहा कि वह ड्यूटी के दौरान शराब पिये हुए है।

होली का दिन होने के चलते बीती रात दुर्घटनाओं के कई मामले भी इमरजेंसी में पहुंचे थे। इन्ही में से एक घटना कवर करने पहुंचे एक निजी चैनल के रिपोर्टर के साथ भी नशेड़ी गार्ड ने जमकर अभद्रता की। बताया जा रहा है कि पत्रकार ने अपना परिचय दिया उसके बावजूद मदहोश गार्ड अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आया।

ख़ास बात यह कि इस मामले में सीएमएस प्रदीप अग्रवाल को प्रतिक्रिया लेने के लिये कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!