• Mon. Jun 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हाईवे पर रील बनाते बस संचालक का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ByTen News One Desk

Jun 19, 2026
37 Views

हाईवे पर रील बनाते बस संचालक का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


टेन न्यूज़ !! १९ जून २०२६ !! राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। शहर में एक टूरिस्ट बस संचालक का हाईवे पर रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और संबंधित मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाया गया है, जिसमें एक बस संचालक हाईवे के बीच खड़ा होकर रील बनाता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि किसी बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकती हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में टूरिस्ट बसों के कई काउंटर संचालित हो रहे हैं, जिनमें चरखारी बाईपास, ललिता भवन, डॉक बंगला के पास, छतरपुर रोड और समदनगर क्षेत्र प्रमुख हैं। लोगों का कहना है कि इन स्थानों पर बसों के संचालन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं।

वायरल वीडियो को लेकर नागरिकों ने संबंधित विभागों और प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस प्रकार की लापरवाही गंभीर हादसों को न्योता दे सकती है।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक संबंधित अधिकारियों की ओर से वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!