• Tue. Aug 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कन्नौज में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए विकास उपाध्याय का व्यापक जनसंपर्क

ByTen News One Desk

Aug 18, 2026
1 Views

संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कन्नौज में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए विकास उपाध्याय का व्यापक जनसंपर्क


टेन न्यूज़ !! १८ अगस्त २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कन्नौज जनपद में व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और डोर-टू-डोर जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की।

विकास उपाध्याय ने विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आम जनता से लगातार संवाद स्थापित करने तथा कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती का आधार उसका कार्यकर्ता है। गांव से लेकर बूथ और मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय और संगठित कर ही पार्टी को मजबूत बनाया जा सकता है। संगठन सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कांग्रेस के संगठन को और अधिक प्रभावी बनाना है।

इसी क्रम में कन्नौज शहर अध्यक्ष के चयन को लेकर भी विकास उपाध्याय ने अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवारों से वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने की उनकी प्राथमिकताओं, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय तथा शहर में कांग्रेस संगठन को सक्रिय बनाने की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

विकास उपाध्याय ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस को कन्नौज में और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और जमीनी स्तर पर सक्रियता को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!