• Tue. Apr 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गांव की गलियों में कीचड़ व जल भराव से परेशान ग्रामीण, नाली खरंजा बनवाए जाने की मांग

ByTen News One Desk

Nov 1, 2025
207 Views

गांव की गलियों में कीचड़ व जल भराव से परेशान ग्रामीण, नाली खरंजा बनवाए जाने की मांग



टेन न्यूज़ !! ०१ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्टर : नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन : छिबरामऊ (कन्नौज)


विकास खंड छिबरामऊ के मौजा खानपुर कसावा के ग्राम खानपुर मैं नाली, खड़ंजा नहीं बनवाए जाने से गलियों में जल भराव व कीचड़ की समस्या बनी हुई है जिसके चलते बच्चों,महिलाओं, बुजुर्गों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

जहां एक तरफ गलियों एवं टूटी-फूटी नालियों में पानी और कीचड़ जमा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ पंचायती राज विभाग द्वारा गांव में बनवाए गए सामुदायिक शौचालय मैं साफ सफाई तो दूर की बात पानी तक की व्यवस्था नहीं है,शौचालय के चारों तरफ गंदगी,गोबर एवं कचरे के ऊंचे ढेर लगे हुए हैं,

ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार ग्राम प्रधान,ब्लॉक,तहसील दिवस व ऑनलाइन शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, संदीप रिंकू नंदकिशोर प्रदीप कुलदीप वासुदेव रतन आदि ग्रामीणों ने शीघ्र ही नाली,खरंजा बनवाए जाने एवं सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई व्यवस्थित करवाए जाने की मांग शासन प्रशासन से की है

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ (कन्नौज) से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *