• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तालाब से मिला ग्रामीण का शव, गांव में फैली सनसनी

ByTen News One Desk

Aug 15, 2025
395 Views

तालाब से मिला ग्रामीण का शव, गांव में फैली सनसनी



टेन न्यूज़ !! १५ अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा। थाना क्षेत्र के ग्राम समधाना में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर खेतों के पास स्थित तालाब में एक ग्रामीण का शव तैरता हुआ नजर आया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक विभाग की टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। मृतक की पहचान ग्राम निवासी 45 वर्षीय ताजूदीन के रूप में हुई, जो मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार ताजूदीन रोजाना की तरह सुबह घर से निकला था, लेकिन देर तक वापस न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई।

अनुमान लगाया जा रहा है कि वह तालाब में मछली निकालने गया था, जहां किसी कारणवश गहरे पानी में डूब गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना की सटीक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। थाना प्रभारी ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!