• Thu. Jul 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मौसम अलर्ट : 27 अप्रैल तक लू से राहत नहीं, 28 अप्रैल से बदलेगा मौसम; तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट के आसार

ByTen News One Desk

Apr 27, 2026
66 Views

मौसम अलर्ट : 27 अप्रैल तक लू से राहत नहीं, 28 अप्रैल से बदलेगा मौसम; तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट के आसार


टेन न्यूज़ ii 27 अप्रैल 2026 ii डेस्क न्यूज़
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल तक प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है और लोगों को अभी कुछ दिन और तपिश झेलनी पड़ेगी। हालांकि 28 अप्रैल से मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत मिले हैं, जिससे राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं। खास बात यह है कि बांदा 47.4 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया है। वहीं प्रयागराज और वाराणसी भी देश के सबसे गर्म शहरों की सूची में क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।

लू का असर मेरठ, आगरा, बरेली और प्रयागराज सहित कई जिलों में साफ तौर पर देखा जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन के साथ-साथ रात में भी तापमान अधिक रहने के कारण “उष्ण रात्रि” की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में हलचल तेज होगी। इसके चलते 27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 28 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसका असर दिखाई देने लगेगा। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस मौसमीय बदलाव के चलते तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लू की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। हालांकि मई माह की शुरुआत तक ही पूर्ण राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!