नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

दिल्ली-NCR से क्यों गायब हुआ कोहरा? तेज हवाओं से बदला मौसम, जानें अगले एक हफ्ते का हाल

By Ten News One Desk

Published on:

88 Views

दिल्ली-NCR से क्यों गायब हुआ कोहरा? तेज हवाओं से बदला मौसम, जानें अगले एक हफ्ते का हाल

Desk News : 16 Dec 2025 !! नईदिल्ली नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली है। 24 घंटे पहले तक जहां राजधानी और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ था, वहीं मंगलवार सुबह दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में कोहरा न के बराबर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाओं के कारण कोहरा और धुंध कम हुई है।

मौसम विभाग ने पहले दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी जारी की थी, लेकिन हवा की रफ्तार बढ़ने से कोहरा टिक नहीं सका। तापमान में भी कोई बड़ी गिरावट दर्ज नहीं की गई है। 16 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आने वाले दिनों में यह 9 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने 16 और 17 दिसंबर को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कोहरे की चादर छाए रहने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश के बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, इटावा के साथ-साथ पूर्वी यूपी के प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर में भी कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के सफदरजंग और पालम एयरपोर्ट क्षेत्र में भी दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी जारी है।
हिमाचल प्रदेश में 18 से 21 दिसंबर और उत्तराखंड में 15 से 21 दिसंबर के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

दक्षिण भारत में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में चक्रवातीय स्थिति बनने की चेतावनी दी है। 17 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

फिलहाल दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के चलते कोहरा कम हुआ है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment