• Fri. Aug 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

घरेलू विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पंखे के हुक से लटका मिला शव

ByTen News One Desk

Aug 28, 2026
3 Views

घरेलू विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पंखे के हुक से लटका मिला शव


टेन न्यूज ।। 28 अगस्त 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया।* अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर लालपुर गांव में मंगलवार रात पत्नी और पिता से विवाद के बाद 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक शराब के नशे में घर पहुंचा था। देर रात पत्नी और बच्चों के घर लौटने पर उसका शव बाहर बने कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

शाहपुर लालपुर निवासी तेज सिंह राठौर (38) पुत्र बलराम राठौर मंगलवार रात करीब नौ बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। घर पहुंचने पर किसी बात को लेकर पत्नी संगीता और पिता से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तेज सिंह ने पत्नी और पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना से घबराई पत्नी संगीता अपने दोनों बेटों दिव्यांशु (15) और दीपांशु (10) को लेकर गांव में ही एक रिश्तेदार के घर चली गई। वहीं, तेज सिंह के पिता भी घर से चले गए। बताया गया कि काफी देर तक गाली-गलौज करने के बाद तेज सिंह घर के बाहर बने कमरे में चला गया।

देर रात पत्नी और बच्चे घर लौटे तो बाहर के कमरे में तेज सिंह का शव पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!