• Sun. Sep 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगा, ग्रामीण की मौत

ByTen News One Desk

Aug 28, 2026
19 Views

घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगा, ग्रामीण की मौत


टेन न्यूज़ ।। 28 अगस्त 2026 ।। पप्पू अंसारी संवाददाता

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। नगरा इब्राहिमपुर गांव में घर पर बिजली का टूटा तार जोड़ रहे ग्रामीण की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगरा इब्राहिमपुर निवासी सुनील कुमार कश्यप (38) गुरुवार को अपने घर में टूटे बिजली के तार को जोड़ रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ तार के संपर्क में आ गया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण वह बुरी तरह झुलस गए और तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिजनों ने घटना देखी तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!