• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी के फंदे से लटकता मिला शव,  मचा हड़कंप, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

ByTen News One Desk

Apr 19, 2025
240 Views

रायबरेली में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी के फंदे से लटकता मिला शव,  मचा हड़कंप, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई



टेन न्यूज़ !! १९ अप्रैल २०२५ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


रायबरेली में युवक का शव फाँसी के फन्दे पर लटका मिला है। शव का आधा शरीर ज़मीन को छू रहा था। युवक को ईंट भट्टे पर खड़े ट्रक की बॉडी से लटकाया गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

। मामला लालगंज थाना इलाके का है। यहां के अम्बारा पश्चिम गांव निवासी युवक अभय कल शाम से लापता था।

परिजनों को आज सूचना मिली कि उसका शव ईंट भट्टे पर खड़े ट्रक से लटका है। परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के हत्या की आशंका जताये जाने पर कोतवाल संजय सिंह ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!