• Sun. Jul 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तालाब में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

ByTen News One Desk

Feb 24, 2024
267 Views

तालाब में नहाते समय युवक की डूबने से मौत



टेन न्यूज़ !! २४ फरवरी २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


गांव के बाहर तालाब में नहाने गया युवक के डूबने की खबर मिलते ही परिजन तालाब पर जा पहुंचे। जब युवक को निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी उमेश पाल सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उनका भतीजा विपिन पुत्र वीरेंद्र 26 गांव के बाहर बने यज्ञशाला के पास तालाब में नहाते समय डूब गया। खबर मिलने पर परिजनों ने पहुंचकर तालाब से बाहर निकाला।

तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसआई सुखेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!