• Sun. May 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मिशन शक्ति अभियान के तहत कन्नौज पुलिस का महिला सशक्तिकरण अभियान तेज

ByTen News One Desk

Nov 2, 2025
293 Views

मिशन शक्ति अभियान के तहत कन्नौज पुलिस का महिला सशक्तिकरण अभियान तेज


जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो व महिला सुरक्षा दलों ने किया जागरूकता कार्यक्रम


टेन न्यूज़ !! १४ अक्टूबर २०२५ !! रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज


कन्नौज जनपद में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद के सभी थानों की महिला सुरक्षा दलों व एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया गया।

थाना कोतवाली कन्नौज, छिबरामऊ, गुरसहायगंज, तिर्वा, तालग्राम, विशुनगढ़ व ठठिया सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु सावधान रहने, आत्मरक्षा के उपायों व कानून की जानकारी दी गई। टीमों ने छात्राओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ उपयोगी हेल्पलाइन नंबर जैसे—📞 1090 (वूमेन पावर लाइन)📞 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा) 📞 181 (महिला हेल्पलाइन) 📞 1930 (साइबर अपराध) 📞 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) 📞 1098 (चाइल्ड लाइन) के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

थाना तिर्वा की मिशन शक्ति टीम ने नथा पूर्वा स्थित बांके लाल बिहारी इंटर कॉलेज में छात्राओं को लघु फिल्म दिखाकर गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, और घरेलू हिंसा के प्रति सचेत किया। वहीं गुरसहायगंज में छात्राओं को कानूनी अधिकारों व मिशन शक्ति केंद्र की सेवाओं से अवगत कराया गया।

महिला थाना कन्नौज की टीम ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए, जबकि तालग्राम और ठठिया थाना क्षेत्रों में छात्राओं के साथ संवाद कर मिशन शक्ति केंद्रों के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।

सभी टीमों ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि हर महिला को सुरक्षित और सशक्त वातावरण मिल सके।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा—“मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज में महिला सम्मान और सुरक्षा की नई सोच है। पुलिस हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है।” टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!