• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में राहुल गांधी का हमला, बोले– भाजपा ने की वोट चोरी, पूरे देश में गूंज रहा नारा 

ByTen News One Desk

Sep 13, 2025
254 Views

रायबरेली में राहुल गांधी का हमला, बोले– भाजपा ने की वोट चोरी, पूरे देश में गूंज रहा नारा



टेन न्यूज़ !! १२ सितम्बर २०२५ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


रायबरेली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को रायबरेली पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बचत भवन में आयोजित दिशा की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद राहुल गांधी अचानक मीडिया से रूबरू हुए और भाजपा पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा कि हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भाजपा ने चुनाव चोरी किए हैं। अब पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है– “वोट चोर गद्दी छोड़।” राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की सरकार वोट चोरी से बनी है और जब इस मुद्दे पर “हाइड्रोजन बम” फटेगा तो सबकुछ साफ हो जाएगा।

राहुल गांधी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की नीतियों को पहचानें और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में आगे आएं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इस आलोचना पर “एजिटेट” होने की जरूरत नहीं है। टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!