निगोही में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 212 नवयुगलों का विवाह सम्पन्न
टेन न्यूज़ ।। 18 मार्च 2026 ।। डीपी सिंह @डेस्क न्यूज, शाहजहांपुर । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विधानसभा तिलहर के अंतर्गत निगोही के आदर्श इन्टर कालेज रामलीला मैदान में मुख्य अतिथि तिलहर विधायक सलोन कुशवाहा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा एवं ब्लाक प्रमुख निगोही कविता यादव साहित अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 212 नव दंपतियों जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ
, जिसमें 198 हिन्दु एवं 14 मुस्लिम नवयुगलों का विवाह में उपस्थित समस्त माननीयों द्वारा नव युगलों को नव दामपत्य जीवन की शुभकामनायें दी।
विधायक ने कहा कि बेटियों को बोझना समझा जाए, सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बेटियों के हाथ पीले करने के लिए सरकार प्रति जोड़े पर एक लाख रुपए खर्च कर रही है।
सरकार महिलाओं के लि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास दे रही है। उन्होंने कहा कि नव विवाहिता अच्छा कार्य करके दोनों परिवारों का नाम रोशन करें। सरकार निर्धान परिवारों को गरीबी से उठाने का कार्य कर रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना माननीय मुख्यमंत्री जी की बहुत प्राथमिकता वाली योजना है। उन्होंने बताया कि 60 हजार रुपए कन्या के खाते में, 25000 रुपए का सामान तथा 15000 रुपए विवाह की व्यवस्थाओं में खर्च किए जाते हैं। उन्होंने सभी नव जोड़ों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा, मा० अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत निगोही, सिधौली एवं तिलहर, शिवनरायण मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष भा०ज०पा०, सर्वेश वर्मा एवं श्री विपिन, जिलामंत्री, उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।






