• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

ByTen News One Desk

Mar 18, 2026
124 Views

मीरानपुर कटरा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर


टेन न्यूज ।। 18 मार्च 2026।। पप्पू अंसारी,
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)
थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा हवेली में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार झब्बू लाल (50 वर्ष) पुत्र मेवाराम ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से झब्बू लाल को फंदे से नीचे उतारा और डायल 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा भेजा।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की गहनता से जांच कर रही है।
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!