• Thu. Sep 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ब्रह्मदेव स्थान मेले में उमड़ी भारी भीड़, ग्रामीणों ने उठाया आनंद

ByTen News One Desk

Mar 18, 2026
128 Views

ब्रह्मदेव स्थान मेले में उमड़ी भारी भीड़, ग्रामीणों ने उठाया आनंद


टेन न्यूज ।। 18 मार्च 2026 ।। पंकज कुमार,
मदनापुर/कांट (शाहजहांपुर):
भेदसराय रोड स्थित ब्रह्मदेव स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मेला मदनापुर-तिलहर रोड स्थित ब्रह्मदेव स्थान पर आयोजित हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ होली के पारंपरिक गीत गाकर माहौल को उत्सवमय बना दिया।मेले में महिलाओं और बच्चों की विशेष भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं ने विभिन्न दुकानों से खरीदारी की, वहीं बच्चे झूलों का आनंद लेते नजर आए। मेले में लगी चाट, पकौड़ी, मिठाई और पानी बताशे की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

पुरुष अपने बच्चों के लिए खिलौने खरीदते दिखाई दिए, जिससे मेले का माहौल और भी जीवंत हो गया।

ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस वार्षिक मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार के साथ पहुंचकर मेले का भरपूर आनंद लिया और परंपरा को जीवित रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!