• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कूड़ा बना धन: कटरा में जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन

ByTen News One Desk

Mar 18, 2026
94 Views

कूड़ा बना धन: कटरा में जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन


टेन न्यूज ।। 18 मार्च 2026 ।। पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नगर पंचायत कटरा और ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव के संयुक्त तत्वावधान में आर कन्या इंटर कॉलेज में “कूड़ा धन” विषय पर जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला की शुरुआत छात्राओं को वर्तमान कचरा प्रबंधन व्यवस्था से अवगत कराने के साथ हुई।

विशेषज्ञों ने बताया कि घरों में गीले और सूखे कचरे को मिलाकर फेंकने से न सिर्फ पर्यावरण प्रदूषित होता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं।

छात्राओं को कचरे के सही पृथक्करण के महत्व के बारे में समझाते हुए बताया गया कि यदि कचरे को अलग-अलग किया जाए, तो उसे पुनर्चक्रण के माध्यम से उपयोगी संसाधनों में बदला जा सकता है।

इस दौरान “कूड़ा से धन” की अवधारणा पर विशेष जोर दिया गया, जिसमें कचरे के पुनः उपयोग और रीसाइक्लिंग के जरिए आर्थिक लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने घर व आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी काजल यादव ने किया। इस अवसर पर ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव की आईईसी टीम से सुपरवाइजर आकाश द्विवेदी, नेहा सक्सेना और नितिन गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय की अध्यापिकाएं पूर्णिमा देवी, सोनी गंगवार, अंजू सिंह, साधना यादव, अनीता शर्मा, रूबल मिश्रा, शशि प्रभा और सोनी यादव सहित समस्त स्टाफ कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *