• Tue. Apr 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विद्युत समाधान शिविरों में 269 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

ByTen News One Desk

Apr 28, 2026
3 Views

विद्युत समाधान शिविरों में 269 शिकायतों का मौके पर निस्तारण


टेन न्यूज़ ii 28 अप्रैल 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
कन्नौज। अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल कन्नौज ने बताया कि उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न विद्युत फीडरों पर विशेष समाधान शिविरों का आयोजन किया गया।

उन्होंने जानकारी दी कि आयोजित शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली।

आज आयोजित शिविरों में विद्युत वितरण खंड–कन्नौज के रंगावा, फरिकापुर, अन्नपूर्णा नगर, फगुहा, अगौस, चौधरीसराय, काजीटोला, जलालपुर सरवन, तेरामल्लू, दौलतपुर तथा विद्युत वितरण खंड–छिबरामऊ के छोटा मोहाना, रामपुर बैजु, भोजपुर, डुडवा बुजुर्ग, लालपुर, असौलिया, सकरावा, भौराजपुर, कसावा, नरूईया, बरई, टडहा आदि स्थानों पर उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कुल 340 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 269 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष 71 प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है, जिन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर ही समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवशेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि 28 अप्रैल 2026 को पुनः इन्हीं स्थानों पर समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, नए कनेक्शन, मीटर व आपूर्ति संबंधी शिकायतों सहित सभी विद्युत समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

जनपद के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!