• Sun. Nov 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विशेष लोक अदालत में 750 ट्रैफिक चालानों का निस्तारण, 7.76 लाख रुपये का अर्थदंड जमा

ByTen News One Desk

Nov 29, 2026
13 Views

विशेष लोक अदालत में 750 ट्रैफिक चालानों का निस्तारण, 7.76 लाख रुपये का अर्थदंड जमा


पेमेंट सेतु ऐप/पोर्टल के माध्यम से वाहन स्वामियों को मिली राहत, लंबित मामलों का हुआ त्वरित निस्तारण


टेन न्यूज़ !! २९ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,

कन्नौज। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को ट्रैफिक चालानों से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कन्नौज के निर्देशानुसार आयोजित इस लोक अदालत में बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों और वादकारियों ने पहुंचकर अपने लंबित चालानों का निस्तारण कराया।

विशेष लोक अदालत में पेमेंट सेतु ऐप/पोर्टल के माध्यम से लगभग 750 वादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल 7,76,449 रुपये का अर्थदंड जमा कराया गया। लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य वाहन स्वामियों को सरल, सुलभ और त्वरित न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से लंबित ट्रैफिक चालानों के निस्तारण का अवसर उपलब्ध कराना था।

इस दौरान वाहन स्वामियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने लंबित चालानों का स्वेच्छा से निस्तारण कराया। विशेष लोक अदालत के माध्यम से लोगों को सामान्य न्यायालयीन प्रक्रिया में लगने वाले अतिरिक्त समय और खर्च से राहत मिली। साथ ही लंबित मामलों के निस्तारण का सरल माध्यम भी उपलब्ध हुआ।

आयोजन को सफल बनाने में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, पुलिस विभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!