जिला पंचायत की बैठक 12 जुलाई को समय 12 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित की जाएगी “मीरानपुर कटरा: पुलिस सुरक्षा में निकला मोहर्रम का जुलूस, ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज़ में ताजिए किए कर्बला में दफ़न” पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रणाली में पारदर्शिता लाकर पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता देने पर ज़ोर, अवैध अस्पताल, क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड व बिना मान्यता के स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश मीरानपुर कटरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम रायबरेली में बेखौफ दबंगों ने एक युवक पर लोहे की रॉड व डंडो से किया जान लेवा हमला
---Advertisement---

रायबरेली जनपद में धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडा रोहण

By Ten News One Desk

Published on:

129 Views

रायबरेली जनपद में धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडा रोहण

जिलाधिकारी ने दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ

टेन न्यूज।। 26 जनवरी 2025 ।। वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट स्थित परिसर में झंडा फहराया। राष्ट्रगान के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर शहीदों को याद किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात व्यापार संघ के पदाधिकारियों द्वारा अधिकारीगणों को सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि आज हम अपने देश का 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, जो हमारे देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है।

यह दिन हमें हमारे संविधान की महत्ता और उसके प्रावधानों को याद दिलाता है जो हमारे देश को एक मजबूत और स्थिर लोकतंत्र बनाने में मदद करता हैं। हमारा संविधान हमारे देश का मूलभूत कानून है, जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है। यह हमें एकजुटता, समानता, और न्याय के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है।

हम अपने संविधान के प्रावधानों का पालन करें और देश के विकास में योगदान दें। हम अपने देश को एक मजबूत, समृद्ध, और स्थिर लोकतंत्र बनाने के लिए काम करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि0 एवं रा0) अमृता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ0 भावना श्रीवास्तव सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारिकजन और कलेक्ट्रेट परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Also Read

Leave a Comment

error: Content is protected !!