• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सत्य भारती स्कूल भोजपुर में गणतंत्र दिवस मनाया गया, छात्रों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये

ByTen News One Desk

Jan 26, 2025
187 Views

सत्य भारती स्कूल भोजपुर में गणतंत्र दिवस मनाया गया, छात्रों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये



टेन न्यूज़ !! २५ जनवरी २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


सत्य भारती स्कूल भोजपुर में गणतंत्र दिवस मनाया गया जिसमें छात्रों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने 26 जनवरी क्यों मनाते हैं उसे पर भी प्रकाश डाला ।हमारे सत्य भारती स्कूल जिला शाहजहांपुर के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्री मनोज सिंह तोमर ने बताया कि आज हम 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं,

26 जनवरी 1950 को हमारे संविधान को अपनाया गया था। यह दिन हमें डॉ. बी.आर. अंबेडकर और महात्मा गांधी जैसे हमारे महान नेताओं की दूरदर्शिता और बलिदान की याद दिलाता है।

हमारा संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की गारंटी देता है। सत्य भारती स्कूल के हेड टीचर कृष्ण कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दिन हमें अपने उन महान देशभक्तों को याद करते हैं जिन्होंने बिना कुछ परवाह किए हुए अपने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ निछावर कर दिया।

इसी के साथ अन्य सहायक अध्यापक शिवम वर्मा, विवेक गंगवार ,रश्मि, रेखा रानी, करुणा देवी और शालू ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। गांव के प्रधान पुत्र श्री पुष्पेंद्र सिंह और अनुज दिक्षित ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!