• Tue. May 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में आयोजित किये जाएगें भव्य कार्यक्रम

ByTen News One Desk

Mar 20, 2025
260 Views

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में आयोजित किये जाएगें भव्य कार्यक्रम



टेन न्यूज़ !! २० मार्च २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में प्रस्तावित भव्य कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम आगामी 25, 26 एवं 27 मार्च, 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक प्रतिदिन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग तीन दिवसी जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगायेंगे। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी संचालित योजनाओं से संबंधित फ्लेक्सी लगाई जाए तथा पंपलेट वितरित किया जाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विधानसभा में भी इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजन करना सुनिश्चित करें।

केंद्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियों तथा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं/कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। सभी विभागों द्वारा जनपद स्तर पर प्रदर्शनी लगायी जायेगी। जनपद में लोकार्पित एवं शिलान्यास की गयी समस्त परियोजनाओं के शिलापट्ट की विशेष प्रदर्शनी लगायी जायेगी। त्रिदिवसीय मेले में प्रत्येक दिन थीम आधारित विचार गोष्ठी/संवाद सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा।

अन्नदाता किसान की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओ०डी०ओ०पी०, सुरक्षित उद्यनी-समृद्ध व्यापार तथा अन्त्योदय से सर्वाेदय (समाज कल्याण, पेंशन, राशन आदि) थीम पर होने वाले इन विचार सत्रों में संबंधित क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध जनों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया जायेगा। प्रत्येक दिन दो सत्र आयोजित किये जाएंगे।

विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं यथा, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम अजय, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ऋण / टूलकिट योजना, दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, उपकरण आदि का वितरण, प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री अप्रैन्टिसशिप योजना आदि से अनाच्छादित पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

जनपदीय बैंकर्सक द्वारा ऋण मेलों का आयोजन, रोजगार एवं सेवायोजन निदेशालय के सहयोग से रोजगार मेलों का आयोजन।
मेलों में फूड-कोर्ट भी लगाये जायेंगे, जिनमें स्थानीय पारम्परिक व्यंजनों के विशेष स्टॉल प्रमुखता से लगाये जायेंगे। त्रिदिवसीय मेले में प्रतिदिन सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन तथा विधान सभा क्षेत्र में कराए गए व प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास / लोकार्पण मा० सांसद (लोकसभा या राज्यसभा), मा० विधायक (विधान सभा या विधान परिषद), प्रदेश सरकार के विभिन्न बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जायेगा।

मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेन्स व एन्टीरोमियो स्क्वाड आदि से सम्बन्धित सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इन सम्मेलनों में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के लाभार्थियों महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाडी कार्यकत्रियों, बीसी सखी, विभिन्न योजनाओं में ऋण वितरण, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जायेगा।

आशा बहुओं, महिला शिक्षकों व महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा तथा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रारम्भिक परीक्षण हेतु स्टॉल विशेष रूप से लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पोषण मिशन के अन्तर्गत लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन तथा कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। मिशन श्रमिक कल्याण के अंतर्गत श्रमिकों के कल्याणार्थ व उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने हेतु चलाई जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में प्रदेश के सभी विकास खण्डों में रोजगार मेलों का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न योजनाओं की जानकारी, निवासी/प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा योजना की जानकारी / रजिस्ट्रेशन, आयुष्मान योजना के अन्तर्गत कार्ड वितरण इत्यादि विभिन्न कार्यक्रम कराये जायेंगे।

नगरीय क्षेत्र में मिशन व्यापारी कल्याण के रूप में प्रत्येक नगर निगम / नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत में व्यापारियों व लघु उद्यमियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि के लाभार्थियों के सम्मेलनों का आयोजन / दूलकिट ऋण वितरण तथा प्रगतिशील किसानो को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश एस, नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!