• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दबंग द्वारा लेखपाल से सांठगांठ कर जमीन में हेरा फेरी का पीड़िता द्वारा लगाया गया आरोप

ByTen News One Desk

Mar 26, 2025
180 Views

दबंग द्वारा लेखपाल से सांठगांठ कर जमीन में हेरा फेरी का पीड़िता द्वारा लगाया गया आरोप



टेन न्यूज़ !! २६ मार्च २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


कन्नौज।तिर्वा थानाक्षेत्र अंतर्गत मुरैया बुजुर्ग निवासी पीड़ित विधवा महिला सीनू पाठक पत्नी स्वर्गीय राम जी पाठक द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाते हुए अवगत कराया गया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अजय कुमार पुत्र शंभू दयाल द्वारा घर के पास पड़ी जमीन पर अवैध रूप से मौजे के लेखपाल से सांठगांठ करके प्रार्थी की जमीन में हेरा फेरी करवा कर कब्जा किया जा रहा है

जबकि उक्त आराजी पीड़िता की ही है पीड़िता द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि जब मेरे द्वारा लेखपाल से बात की गई तो लेखपाल द्वारा उसे गुमराह करने का कार्य भी किया गया

उक्त प्रकरण में न्याय संगत कार्रवाई करने की पीड़िता द्वारा जिलाधिकारी से गुहार लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *