• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मुख्य अतिथि बहोरन लाल मौर्य ने शाहजहांपुर प्रदर्शनी का अवलोकन कर की सराहना

ByTen News One Desk

Mar 26, 2025
310 Views

मुख्य अतिथि बहोरन लाल मौर्य ने शाहजहांपुर प्रदर्शनी का अवलोकन कर की सराहना



तीन दिवसीय कार्यकम के द्वितीय दिन 26 मार्च को मुख्य अतिथि रहे मा0 विधान परिषद् सदस्य, बहोरन लाल मौर्य


मुख्य अतिथि ने संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र।


मुख्य अतिथि सहित छात्र/छात्राओं एवं लाभार्थियों ने लघु फिल्मों के माध्यम से महाकुंभ एवं उत्तर प्रदेश की विकास गाथा को देखा।


टेन न्यूज़ !! २६ मार्च २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क @शाहजहांपुर


उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा, सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम 25,26,27 मार्च को दूसरे दिन अटल बिहारी वाजपेयी ओडीटोरियम में आयोजित किये जा रहे है। कार्यक्रमों की श्रृंखला में 26 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मा0 विधान परिषद् सदस्य, बहोरन लाल मौर्य शामिल हुये।

कार्यक्रम में कृषि विभाग सम्बन्धी योजनाओं, पीएम सूर्य घर, राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों व कामगारों के लिये उपलब्ध योजनाओं, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग दिव्यांगजन सशक्तीकरण, आयुष चिकित्सा, नगर निगम, शिक्षा सम्बन्धी एंव प्रोजेक्ट अलंकार सहित अदि विभागों द्वारा कार्याक्रमों तथा योजनाओं से सम्बन्धित विभिन्न विभागों प्रदर्शनी लगायी गयी। मा0 मुख्य अतिथि ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होने लगायी गयी प्रदर्शनी की सराहना की। मा0 सदस्य ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर नेशनल गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्राओं ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव तथा गंभीर लत से संबधित एक जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की गंभीरता तथा बच्चों की कला एवं प्रदर्शन को दखते हुये मुख्य अतिथि सहित ओडीटोरियम मे मौजूद सभी लोगो ने तालिया बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इसी क्रम में संस्कृति विभाग की ओर से आयी हुयी नुक्कड़ नाटक की टीम ने सरकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जागरूकता के संबध में जैसे खुले मे शौच, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, स्वच्छता जागरूकता पर आधारित नाटकों की सुंदर प्रस्तुती की। मा0 सदस्य ने पिछड़ा वर्ग कल्याण योजनान्तर्गत संचालित शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को ओ लेवल कार्यक्रम के पास लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, पीएम जनआरोग्य योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, मेडिकल कालेज के छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरित किया।

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि मा0 प्रधानमंत्री के बीजन में डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा सुशासन तथा विकास की जिस यात्रा को प्रारंभ किया था वह आज नये भारत के नये उ0प्र0 के रूप में पूरे प्रदेश में सामेकित मॉडल के रूप प्रस्तुत हुयी है। उन्होंने कहा कि 25,26,27 मार्च को पूरे उ0प्र0 में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

शाहजहँपुर में भी 25 मार्च कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मा0 वित्त मंत्री की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसकी सभी जगह चर्चा है। जनपद शाहजहाँपुर विकास में सबसे अग्रणी है। राज्य से लेकर केन्द्र तक जनपद शाहजहाँपुर से वर्तमान सरकार में 03 मंत्री हैं। उन्होने कहा कि जनपद के मा0 वित्त मंत्री जी के प्रयासों से जनपद शाहजहाँपुर नगर पलिका से नगर निगम तथा विकास प्रधिकारण बन गया है।

कोई भी योजना सबसे पहले जनपद शाहजहाँपुर में पहुंचती है। उन्होने कहा कि जनपद में बहुत तेजी के साथ सरकार द्वारा विकास कार्य करवाए गये है। आगे भी कई बड़ी परियोजनाए प्रस्तावित है। साथ ही उन्होने सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन के 08 वर्ष उपब्धियों को बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *