• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर की मस्जिदों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुम्मे की नमाज संपन्न हुई

ByTen News One Desk

Mar 29, 2025
331 Views

तिलहर की मस्जिदों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुम्मे की नमाज संपन्न हुई



टेन न्यूज़ !! २९ मार्च २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


कोतवाली क्षेत्र की 54 मस्जिदों में शांतिपूर्वक भारी पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई जुम्मे की नमाज। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरें ने स्वयं संभाली कमान।

तिलहर कोतवाली नगर की 18 सहित क्षेत्र की समस्त 54 मस्जिदों में मुस्लिम समाज के द्वारा शांतिपूर्वक रमजान माह की जुम्मे की अलविदा नमाज शांतिपूर्वक माहौल में अदा की गई।

नगर की मुख्य बड़ी मस्जिद और जामा मस्जिद पर पुलिस का बड़ा इंतजाम दिखाई दिया तो वहीं मौका मुआयना करने के लिए स्वयं एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरें अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंची।उन्होंने इस दौरान एक छोटी बच्ची को गोद में उठा कर दुलार भी किया।

बड़ी मस्जिद और जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव और कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।

प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र की सभी 54 मस्जिदों में शांतिपूर्ण माहौल में जुम्मे की नमाज अदा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!