• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर नगर तिलहर क्षेत्र में पथ संचालन का आयोजन किया 

ByTen News One Desk

Mar 31, 2025
266 Views

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर नगर तिलहर क्षेत्र में पथ संचालन का आयोजन किया



टेन न्यूज़ !! ३१ मार्च २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर
नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर नगर क्षेत्र में संचालन का आयोजन किया गया।
सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी लगातार पुलिस बल के साथ पथ संचलन क्षेत्र में मौजूद रहे।

तिलहर नगर क्षेत्र में रविवार को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पथ संचलन से पहले संगठन के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र धवल ने उपस्थित स्वयंसेवकों को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से पथ संचलन का शुभारंभ किया गया

इस दौरान स्वयंसेवक नगर के मुख्य बाजार होते हुए मोहल्ला नई बस्ती,स्टेशन रोड आदि से गुजरे पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए निकले जगह-जगह पर हिंदू समाज के द्वारा स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया।संघ के इस पथ संचालन का समापन वापस सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में पहुंचकर किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार लगातार पथ संचलन क्षेत्र पर भारी पुरुष बोल के साथ रहे।
पथ संचलन में सह जिला संघ चालक प्रताप नारायण मिश्र शहर विभाग कार्यवाहक रघुवीर सहाय प्रभात सहाय अंकित अग्रवाल डॉक्टर अक्षय सहाय आशीष शर्मा,कुलदीप गुप्ता,अनुज राठौर अनुज मिश्रा आलोक अग्रवाल शुभम प्रताप सिंह सिद्धार्थ गुप्ता मंदन सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!