• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर राजेश द्विवेदी द्वारा किया गया प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण”

ByTen News One Desk

Apr 4, 2025
286 Views

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर राजेश द्विवेदी द्वारा किया गया प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण”



टेन न्यूज़ !! ०४ अप्रैल २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री राजेश द्विवेदी द्वारा आज रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आगामी संयुक्त प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (JTC) हेतु निर्मित किए जा रहे प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशिक्षण व्यवस्था, अवस्थापना सुविधाओं एवं संसाधनों की गहन समीक्षा की व प्रशिक्षण केंद्र को समुचित, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रूप में तैयार करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, आवासीय व्यवस्था आदि की विशेष रूप से समीक्षा की एवं आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *