• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्राथमिक शिक्षक संघ के विदाई और सम्मान समारोह में रिटायर्ड शिक्षकों को दी गयी भावभीनी विदाई

ByTen News One Desk

Apr 5, 2025
229 Views

प्राथमिक शिक्षक संघ के विदाई और सम्मान समारोह में रिटायर्ड शिक्षकों को दी गयी भावभीनी विदाई



टेन न्यूज़ !! ०५ अप्रैल २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा। प्राथमिक शिक्षक संघ के विदाई और सम्मान समारोह में रिटायर्ड शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गयी। रिटायर प्रधानाचार्य सूरज पाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताया।

कहा शिक्षक नौनिहालों को शिक्षा देकर आदर्श नागरिक बनाते हैं। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया‌। त्रिपाठी मैरेज हाल में संपन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने कहा शिक्षक नौनिहालों को शिक्षित कर राष्ट्र निर्माण करते हैं। बच्चों को आदर्श नागरिक बनाते हैं। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तैयार रहने का आश्वासन दिया ‌।

जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ मुनीश मिश्र ने रिटायर शिक्षकों के स्वस्थ दीर्घायु की कामना करते हुए शिक्षकों से संगठित रहने की अपील की। जिला महामंत्री देवेश वाजपेई, रविन्द्र प्रजापति, नितिन सिंह, ईशपाल सिंह,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने भी रिटायर्ड शिक्षकों के सुखद दीर्घायु की कामना की।

रिटायर शिक्षकों सावित्री देवी, भानु प्रकाश सिंह, रमेश गंगवार और प्रेमपाल सिंह को शिक्षकों ने मालाएं पहनाकर और उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!