• Mon. May 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ByTen News One Desk

Apr 11, 2025
211 Views

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा



टेन न्यूज़ !! ११ अप्रैल २०२५ !! पंकज कुमार, मदनापुर/शाहजहांपुर


उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव चाहरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय मोहिनी पत्नी अनुज सिंह ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में पंखे के कुंडे में अपनी धोती से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सुबह 5:00 बजे परिजनों को सूचना मिली तो हाहाकार मच गया

सूचना पर पहुंचे मोहिनी के भाई सुरजीत सिंह ने पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया मोहिनी पुत्री स्वर्गीय जदुवीर सिंह निवासी गांव सिसईया थाना सिंधौली जिला शाहजहांपुर की शादी 9 मई 2022 को अनुज सिंह के साथ हुई थी मोहिनी का एक डेढ़ साल का बेटा दिव्यांश सिंह है, जिसे छोड़कर मोहिनी ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रभारी निरीक्षक थाना मदनापुर श्री विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी वहीं मृतका के भाई सुरजीत सिंह ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट कर फांसी पर लटका देने का भी आरोप लगाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!